पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ज्ञान-विज्ञान समिति के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पलामू आगमन के शताब्दी वर्ष प्रारंभ होने को सेलिब्रेट किया गया। शहर के बारालोटा स्थित ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विचार गोष्ठी कर 90 साल पहले भी पलामू की प्रासंगिकता को याद किया गया और झारखंड की उप-राजधानी के रूप में मेदिनीनगर को स्थापित करने के लिए काम करने की जरूरत बताई गई। शिव शंकर प्रसाद की अध्यक्षता और प्रेम प्रकाश के संचालन में आयोजित गोष्ठी में पूर्व बैंकर्स पंकज श्रीवास्तव ने विषय प्रवेश कराया। पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान संघर्ष की एकजुटता को सशक्त करने के उद्देश्य से 11 जनवरी 1927 को महात्मा गांधी का डालटनगंज (वर्तमान मेदिनीनगर) आगमन हुआ था। इस यात्रा में उनके साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.