रामगढ़, अक्टूबर 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। एक दिन पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा असामाजिक तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त कर दी गई है। घटना के 24 घंटे बितने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसे लेकर राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ रहा है। घटना के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर और जिलाध्यक्ष ममता देवी ने डीसी - एसपी को दुरभाष पर मामले की पूरी जानकारी दी। साथ ही अविलंब दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग की। इसे लेकर जिलाध्यक्ष ममता देवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में जिला के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, संजीव खंडेलवाल, पिंटू नायक, मोहम्मद समीर, विक्की वर्मा, मोहम्मद साजिद, अनमोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.