रामगढ़, अक्टूबर 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज की एक विशेष बैठक बुधवार को अनुमंडल परिसर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की। सर्वप्रथम विगत बैठक की संपुष्टि की गई, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। हाल ही में रामगढ़ शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को गांधी चौक पर गांधीवादी, वैज्ञानिक, पर्यावरणविद और मेगासेसे पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में सर्वधर्म समन्वय समिति और सर्वोदय मंडल की ओर से एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें वे स्वयं भी शामिल थे। मौके पर आ...