कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रविवार को चार और मुकदमे दर्ज किए। चारों मुकदमे अप्रवासी भारतीयों की तहरीर पर जीरो क्राइम नंबर पर लिखे गए हैं जो करीब 5.13 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े हैं। मुकदमे अप्रवासियों के गृह जनपद भेज दिए गए हैं। रवींद्र नाथ सोनी और उसके सहयोगियों पर अब तक 28 केस दर्ज हो चुके हैं। जिसमें 10 केस जीरो क्राइम नंबर पर लिखे गए हैं। दुबई में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भावेश अशोक कुमार पटाडिया मूल रूप से राधिका पार्क मंगलपुरा रोड साणंद गुजरात के रहने वाले हैं। रविवार को वह अन्य तीन पीड़ितों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप लगाया कि रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के कहने पर उन्होंने 2.66 करोड़ रुपये (10,82,650 दिरहम) निवेश किए। बाद में ...