प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 24 -- महाठगी के खेल में अभिनेता सोनू सूद, खली के बाद पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल की भी एंट्री हो गई है। दिल्ली के मालवीय नगर निवासी 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रवींद्रनाथ सोनी ने ब्लूचिप नाम से बैंक खोलने की तैयारी की थी। उसने कनाडा में रजिस्ट्रेशन करा लिया था और इस बैंक का प्रमोशन गेल ने किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने निवेशकों को रिझाने के लिए ब्लूचिप सिक्योर्ड और ब्लूचिप टोकन भी लांच कर दिया था। हालांकि लोगों ने रकम को लेकर हंगामा कर दिया, तो आरोपी फरार हो गए। यह जानकारी एसआईटी को पीड़ितों व कंपनी के कई पूर्व स्टाफ से पता चली है। जानकारी जुटाई जा रही है। दुबई के अधिकारियों से सहयोग लिया जा सकता है। कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख की ठगी में मालवीय नगर के रवींद्रनाथ सोनी को गिरफ्तार कर दुबई, शारजाह, मलेशिया, जापान समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.