लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- आदिशक्ति जगदम्बा के आठवें महागौरी स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए सुबह पांच बजे से ही मन्दिरों में भक्तों की कतारें लग गईं। दर्शन पूजन के साथ ही भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दीं। उधर घरों में भी सुबह से ही हवन पूजन की तैयारी शुरू हो गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के साथ ही हवन में आहुतियां डालीं। इसके बाद देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन करके भाजन कराया। परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। महागौरी स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए भक्त सुबह पांच बजे ही मन्दिरों को पहुंच गए। शहर का प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर मां अम्बे के जयकारों से गूंज उठा। कतारों में लगभग भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मन्दिर परिसर में बैठकर दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गा चालीसा का पाठ किया। इसके मन्दिर परिसर में ही हवन की व्यवस्था की ग...