गंगापार, अप्रैल 5 -- चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने देवी मंदिरों में मां के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना पूरे विधि-विधान के साथ की। मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही जुट गए। पूजा-अर्चन करके सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शक्तिपीठ देवी मंदिर में सुबह से लेकर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मां दुर्गा की नौ शक्तियों में आठवां स्वरूप मां महागौरी का है। नवरात्र के आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा अर्चना का विधान है। शनिवार को शक्तिपीठ देवी पिलखिन मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही स्नान कर पूजा अर्चना के लिए कतार में खड़े हो गए। जयकारे लगाते हुए भक्तों ने चुनरी व नारियल चढ़ाकर मां पिलखिन व देवी महागौरी से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा सिकंदरा स्थित काली देवी मंदिर, कटनई स्थित दुर्गा मंदिर, कालीमाता मंदिर, समय माता म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.