बगहा, अगस्त 31 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। ईसाई समुदाय के लोगों के लिए करिश्माई प्रार्थना साधना का आयोजन किया गया। ईसाई समुदाय के लोग माता मरियम का झंडा लेकर महा गिरजा घर पहुंचे। उन झंडो पर आशीष दिया गया। बाद में पल्ली वासियों के द्वारा उसे झंडे को अपने घरों के ऊपर लगा दिया गया। यहां यह बता दे कि शनिवार से 7 सितंबर तक प्रतिदिन मिस्सा बलिदान और करिश्माई प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। 7 सितंबर को माता मरियम की याद में डोली यात्रा निकाली जाएगी। 8 सितंबर को शाम 6:30 बजे पाली महापर्व का पहला मिस्सा बलिदान का आयोजन किया जाएगा। इसमें छोटे बच्चे बच्चियों को पहला परम प्रसाद प्रदान किया जाएगा। मिस्सा के बाद चंगाई प्रार्थना का भी आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.