गोड्डा, जनवरी 13 -- महागामा, एक संवाददाता। सोमवार को महागामा नहर चौक के समीप दिनदहाड़े एक वृद्ध व्यक्ति के साथ पच्चास हजार रुपए की छिनतई की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। पीड़ित वृद्ध का नाम रामप्रकाश मंडल,ग्राम बेलटिकरी का निवासी है।रामप्रकाश मंडल ने बताया कि नहर चौक के समीप एसबीआई बैंक में लोन का पैसा जमा कराने के लिए गए थे।परंतु बैंक में मैनेजर के आने में लेट था।बताया कि तब तक सोचे कि बाहर से घूम कर आते है। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनसे रुपए से भरा थैला छीन ली और तेजी से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना अचानक घटी, जिससे वृद्ध व्यक्ति संभल भी नहीं पाए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके पास रखे पैसे छीन लिए और नहर चौक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.