गोड्डा, नवम्बर 8 -- महागामा, एक संवाददाता। शुक्रवार को महागामा थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में सुबह एक युवती का शव कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी,उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पाल दल-बल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे।साथ ही मामले की छानबीन में जुट गए।मृतका के पति मिथुन कुमार भगत ने बताया कि काजल के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता था। विवाद के चलते वह कभी-कभी मायके चली जाती थी।बताया कि बीते 5 नवंबर से घर से लापता थी, जिसके बाद परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह गांव के ही एक कुएं में उसका शव देखा गया, जिसकी पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। परिजनों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.