पटना, मार्च 21 -- महागठबंधन की ओर से राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने बताया कि दोपहर दो बजे सभी जिला मुख्यालयों में महागठबंधन के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय से निकलकर महागठबंधन के नेता आयकर गोलंबर तक जाएंगे और पुतला दहन करेंगे। वहीं, प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए राजद के सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, जिलों के प्रधान महासचिव, महानगर के प्रधान महासचिव सहित पार्टी के सभी नेताओं को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.