नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे की बातचीत जिस रफ्तार से चल रही है, उससे सहयोगी दलों का सब्र टूटने लगा है। इसी कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अब अपने स्तर पर फैसला करते हुए दो मौजूदा विधायकों को नामांकन की हरी झंडी दे दी है। शुक्रवार को पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि विभूतिपुर से वर्तमान विधायक अजय कुमार और मांझी सीट से विधायक सत्येंद्र यादव को पार्टी ने इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने का निर्देश दे दिया है। वहीं बाकी नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम एक दो दिनों में तय कर लिया जाएगा। माकपा की यह रणनीतिक चाल ऐसे वक्त पर आई है जब महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान चरम पर है। पार्टी के राज्य कमेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.