पटना, मई 4 -- बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की रविवार को पटना के दीघा आशियाना रोड के एक रिसोर्ट में बैठक हुई। जो लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। महागठबंधन की बैठक लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का अभी जो चेहरा है, वो बाद में भी रहेगा। लेकिन एनडीए में जो अभी सीएम हैं, वे नहीं रहेंगे। क्योंकि भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। इसलिए महागठबंधन को लेकर किसी में कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि बैठक में तय हुआ कि महागठबंधन का समन्वय से संवाद कार्यक्रम जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक चलेगा। चुनाव के दृष्टिकोण से कुछ कार्यक्रम तय किए जाएंगे। एक उपसमिति बनेगी जो चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से मिला करेगी। इस उपसमिति में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.