पटना, सितम्बर 21 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन ने बिहार को कलंकित किया है। जिस बिहार को लोकतंत्र की जननी माना जाता है, वहां लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की मां के प्रति अभद्र टिप्पणी राजद और कांग्रेस के लोगों ने की है। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच पर थे, जब इस तरह की टिप्पणी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लालू प्रसाद के परिवार के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। जनता इन्हें दो माह के अंदर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सत्ता में नहीं है, तब प्रधानमंत्री और उनकी मां पर अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। ये अगर सत्ता में आ जाएंगे तो फिर से बिहार में जंगलराज स्थापित करेंगे। मां-बहनों के खिलाफ बोलेंगे। उन्होंने चेतावनी देत...