घाटशिला, अक्टूबर 17 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर गुरुवार को फूलडुंगरी स्थित एक होटल में महागठबंधन की प्रेस वार्ता हुई। बैठक में झामुमो, कांग्रेस, राजद, सीपीआई और आईयूटीयूसी के नेताओं ने भाग लिया। सभी ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाया जायेगा। प्रेस वार्ता में झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और महागठबंधन के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि सोमेश चंद्र सोरेन दोपहर 2 बजे नामांकन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.