बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीपीआई के जिला सचिव एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा है कि बेगूसराय की सजग जनता खासकर वामपंथी एवं महागठबंधन के प्रतिरोध के कारण ही विवश होकर मक्का अनुसंधान केंद्र को हटाने संबंधी आदेश केंद्रीय कृषि मंत्री को वापस लेना पड़ा। पार्टी ने राजद सांसद सुधाकर सिंह एवं विधानमंडल के विधायकों का भी धन्यवाद किया है। लोकसभा में सदस्य सुधाकर सिंह ने बेगूसराय के कुसमहौत मक्का अनुसंधान केंद्र को हटाए जाने के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि बेगूसराय से मक्का अनुसंधान केंद्र को हटाये जाने का मंत्री ने आदेश दिया है। आदेश को वापस लेने की मांग की। इसी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि बेगूसराय में ही मक्का अनुसंधान केंद्र रहेगा। यह विपक्ष के लोग भ्रम पैदा कर रहे ...