औरंगाबाद, जुलाई 9 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महागठबंधन के द्वारा चक्का जाम कार्यक्रम को विपक्षी दल ने असफल बताया है। भाजपा नेता विजय प्रसाद निराला ने कहा कि बंदी पूरी तरह असफल रही। आम लोगों ने इस बंदी को नकार दिया। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के नाम पर राजद ने भ्रम फैलाने का प्रयास किया है। आम जनता इस बात को समझ रही है और उसने बंद को पूरी तरह नकार दिया। कई जगहों पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि बंद के नाम पर अराजकता की गई। नेशनल हाईवे को जाम किया गया। राजद के कार्यकर्ताओं ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया है। हालांकि बंद का कोई असर नहीं था। मतदाता सूची के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया लेकिन जनता इसे समझ रही है। भाजपा नेता उज्जवल कुमार सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.