पटना, जून 12 -- बिहार विधासनभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन की अगली बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा की जाएगी। गुरुवार 12 जून को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास में महागठबंधन (इंडिया अलायंस) की चौथी बैठक आयोजित की गई। इसमें महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष तेजस्वी ने सभी घटक दलों से चुनाव लड़ने वाली सीटों का ब्योरा मांगा है। सभी से पांचवीं मीटिंग से पहले इसकी जानकारी कमिटी को देने को कहा गया है। यह जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के विधायक अजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में दी। सीपीएम विधायक ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि इस बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। आने वाले दिनों में नीतीश सरकार को घेरते हुए महागठबंधन कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर एकजुट होकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.