प्रयागराज, अप्रैल 16 -- महाकुम्भ में शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को याद किया जाएगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बुधवार शाम नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग के विदाई समारोह में ये बात कही। महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त ने महाकुम्भ में सफाई के अलावा और शिवालय पार्क और प्रदेश का पहला बायो सीएनजी प्लांट शहर को दिया। नगर आयुक्त को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। इस अवसर पर नगर निगम के नए भवन में आयोजित समारोह में महापौर ने कहा कि महाकुम्भ में करोड़ों लोग आ रहे थे। ऐसे में शहर को स्वच्छ रखना बड़ी चुनौती थी। नगर आयुक्त ने टीम भावना के साथ काम कर शहर को ऐसा स्वच्छ बनाया कि संगम स्नान करने आए लोग आज भी यहां की सफाई की तारीफ करना नहीं भूलते। महाकुम्भ के पहले नगर आयुक्त ने अरैल में शिवालय पार्क बनाया जिसकी प्रशंसा आम लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.