लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता महाकुम्भ क्षेत्र में 80 वर्षीय बीमार वृद्ध महिला की मदद के लिए समाज कल्याण विभाग आगे आया है। अस्पताल में भर्ती महिला का हाल लेने के लिए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उपनिदेशक महाकुम्भ एके सिंह को भेजा। महिला की तीमारदारी के लिए विभाग ने एक कर्मचारी तैनात किया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला को प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रखा जाएगा। महिला ने अपना नाम रेखा और पति का नाम चंद्रशील द्विवेदी बताया है। वह न्यू कटरा प्रयागराज की रहने वाली हैं। मंत्री ने महिला को अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.