वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रयागराज महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों के मोबाइल-पर्स चुराने वाला शातिर शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 से दबोचा गया। उसके पास से 60 लाख रुपये मूल्य के 90 मोबाइल बरामद हुए। जीआरपी उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। कैंट जीआरपी थाने में शुक्रवार को इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार पटना (बिहार) के आलमगंज महराजगंज के मीना बाजार का रहनेवाला है। रवि प्रयागराज से बस से कैंट स्टेशन पहुंचा। वह बिहार जाने के लिए प्लेटफार्म संख्या 7 पर बैठा था। इस दौरान गश्त कर रहे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने संदेह होने पर उसके झोले की तलाशी ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के पास आईफोन समेत विभिन्न कंपनियों के 90 मोबाइल बरामद हुए। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.