प्रयागराज, मार्च 1 -- महाकुम्भ नगर। एक्युप्रेशर संस्थान की ओर से मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में संचालित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। मेला उपचार प्रभारी आलोक कमलिया के अनुसार मेला अवधि में 78520 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। साथ ही मोबाइल शिविर के माध्यम से इलाज किया गया।निदेशक एके द्विवेदी के अनुसार मेले में 135 उपचारकों की टीम ने सेवाएं दीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके मिढा, महासचिव एमएम कूल, राम कुमार शर्मा, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी, उर्वशी उपाध्याय, राजेश वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.