प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। पहली बार सुरक्षित व डिजिटल महाकुम्भ बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। इसी पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रतिष्ठित ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक नामित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित पांचवीं डिजिटेक कॉन्क्लेव एंड अवार्ड समारोह में पुरस्कार ग्रहण किया। महाकुम्भ में प्रयागराज पुलिस ने एआई व अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बिग डेटा एनालिटिक्स, फेस रिकग्निशन सिस्टम व स्मार्ट निगरानी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया था। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन व भीड़ प्रबंधन को अभूतपूर्व रूप से सरल व प्रभावी बनाया। इस नवाचार तकनीकी को राष्ट्रीय स्तर पर सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.