प्रयागराज, जनवरी 27 -- महाकुम्भ नगर मुख्य संवाददाता महाकुम्भ के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या से दो दिन पहले ही लाखों आस्थावान संगम में डुबकी लगाने को उमड़ पड़े। सोमवार को 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। इसमें दस लाख कल्पवासी भी शामिल हैं। रविवार तक 13.21 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। इसमें सोमवार के आंकड़े जोड़ दें तो अब तक स्नान करने वालों की संख्या 14.76 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। सोमवार सुबह आठ बजे तक 46.64 लाख, दस बजे तक 53.29 लाख, 12 बजे तक 60.19 लाख, दो बजे तक 81.16 लाख, चार बजे तक 91.15 लाख, छह बजे तक 1.18 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। पूरे दिन के आंकड़ें पर नजर दौड़ाएं तो हर घंटे औसतन पांच लाख लोगों ने संगम और महाकुम्भ क्षेत्र में बने 12 किलोमीटर लंबे घाट में पुण्य की डुबकी लगाई। चारों दिशाओं से श्रद्धा...