प्रयागराज, मार्च 29 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं आशु भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान किए गए। साथ ही स्नातक के तीनों वर्षों के छात्रों की ओर से महाकुम्भ मेले में विभिन्न विषयों पर सर्वेक्षण व अध्ययन किया गया था। सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट बनाने वाली सात टीमों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस बादल चटर्जी ने छात्रों को किताबी ज्ञान को व्यावहारिकता पर परखने की सीख दी। समाज में जो प्रसारित हो रहा है, उसे सिर्फ मान नहीं लेना है बल्कि उसपर गहन चिंतन करना है, फिर अपनी राय बनानी है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. किरण सिंह, डॉ. भारतेंदु कुमार चतुर्वेदी, डॉ. सुमेधा पांडेय, डॉ. अदिति पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.