धनबाद, फरवरी 1 -- धनबाद, वरीय संवाददाता महाकुम्भ ने सड़कों पर जो महाजाम लगाया है, इसके कारण सामान्य यातायात की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। दरअसल मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के दौरान प्रयागराज संगम नोज पर हुए हादसे के बाद बिहार-यूपी बॉर्डर ब्लॉक कर दिया गया। इसकी वजह से महाजाम लग गया। धनबाद से प्रयागराज को जाने वाली कई बसें मोहनिया बॉर्डर में ही फंस गई। बॉर्डर खोला गया तो यूपी और प्रयाग क्षेत्र में भी कई जगह रुक-रुक कर वाहनों को खोला गया। इसकी वजह से मौनी अमावस्या के दिन स्नान से श्रद्धालु चूक गए। वही वापसी में भी बसों और निजी वाहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बस संचालक संजय सिंह बताते हैं कि महाकुंभ में लगे महाजाम के चलते सामान्य यातायात भी प्रभावित हुई। हालांकि शुक्रवार की शाम को सड़कों की स्थिति सामान्य हो गई। मौनी अमावस्या के दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.