महाराजगंज, मई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महाकुंभ मेले के बाद अस्थायी बस स्टेशन बनाने से जुड़े मामले में सुर्खियों में आए एआरटीओ विनय कुमार को शुक्रवार को पद से हटाकर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर जिले के एआरटीओ को महराजगंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। महाकुंभ के दौरान अस्थायी बस स्टेशन बनाकर वहां यात्री सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए शासन से धन आया था। आरोप है कि महाकुंभ के दौरान अस्थायी बस स्टेशन नहीं बनाया गया था। मामले की जांच-पड़ताल शुरू होने के बाद निचलौल रोड पर मऊपाकड़ के पास रात में बस खड़ी की गई। कुछ यात्रियों को भी बुलाया गया। अस्थायी बस स्टेशन का बैनर भी लगाया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद जांच-पड़ताल शुरू हो गई। उसी बीच एआरटीओ मेडिकल लीव पर चले गए। जांच के लिए पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.