प्रयागराज, फरवरी 15 -- महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ के सेक्टर में स्थित 100 बेड के केंद्रीय अस्पताल में शुक्रवार को बांदा की रोशनी ने एक लड़की को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर पति सर्वेश उन्हें लेकर केंद्रीय अस्पताल पंहुचे। अस्पताल में डॉ. सरोज ने नार्मल रूप से सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक के अनुसार बच्ची का नाम पवित्रा रखा गया है। मैट्रन रमा सिंह का सहयोग रहा।महाकुम्भ में पैदा होने वाला 15वां व केंद्रीय अस्पताल में पैदा होने वाला 14वां बच्चा है। महाकुम्भ में अब सात लड़की और आठ लड़के जन्म ले चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...