प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ में भारतीय रेलवे ने अपनी सेवाओं के माध्यम से 4.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक यात्रा को निर्विघ्न और सुगम बनाया, जिसके पीछे रेलकर्मियों की अथक मेहनत और समर्पण को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल से सराहा। राज्यसभा में रेलवे मंत्रालय की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों ने दिन-रात काम कर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रयागराज के स्टेशनों पर कलर-कोडेड यात्री आश्रयों की व्यवस्था, गंगा नदी पर नए रेलवे पुल का निर्माण, जंघई-फाफामऊ रेलखंड का दोहरीकरण, 21 नए रोड ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज, 23 होल्डिंग एरिया और तीन अतिरिक्त वाशिंग लाइनों जैसे व्यापक ढांचागत कार्यों को रेलकर्मियों ने अपनी मेहनत से साकार किया। रेल मंत्री ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.