प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- माघ मेले के दौरान महाकुम्भ जैसी कड़ी ट्रैफिक व्यवस्था लागू न किए जाने की मांग उद्यमियों ने उठाई है। ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने सांसद प्रवीण पटेल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। चैंबर के अध्यक्ष विनय कुमार टंडन ने बताया कि महाकुम्भ के दौरान भारी ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो सकी, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने मांग रखी कि माघ मेले में केवल प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान ही प्रतिबंध लगाए जाएं, जबकि सामान्य दिनों या रात के समय उद्योगों की गाड़ियों के आवागमन की अनुमति दी जाए। उद्यमियों ने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और जाम के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.