प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रख्यात ज्योतिषाचार्य नक्षत्रों के जानकार हरिकृष्ण शुक्ल ने कहा कि महाशिवरात्रि, मौनी अमावस्या से कम फलदायी नहीं है। महाशिवरात्रि पर ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है, जो भारत ही नहीं पूरी पृथ्वी पर सुख शांति की ओर इशारा कर रहा है। सेक्टर 22 स्थित तपोवन आश्रम में हरिकृष्ण शुक्ल ने नक्षत्रों की जानकारी दी। कहा, ग्रहीय प्रभाव के कारण महाकुम्भ हो रहा है और पूरी मानव जाति को प्रयागराज में खींचा है। पृथ्वी पर शनि राशि के प्रभाव के कारण पिछले पांच वर्षो से कोरोना महामारी, विश्व में एक युद्ध का वातावरण बना हुआ था। अब अद्वितीय ग्रहों का प्रभाव पृथ्वी पर पढ़ने जा रहा है, जिसके कारण पूरी पृथ्वी पर महा सुख शांति समृद्धि लाने जा रहा है। खासकर रूस यूक्रेन युद्ध खत्म होने का भी संकेत है। बता दें कि इन्होंने मौनी अमावस्या से पहले महा...