गया, फरवरी 17 -- गया जंक्शन के दो नंबर प्लेटफार्म से खुली महाकुम्भ स्पेशल ट्रेन से चलती स्थिति में नीचे उतरने के दौरान प्लेटफार्म पर गिरी एक महिला की जान ड्यूटी पर रहे आरपीएफ के एक अधिकारी ने बचा लिया। रेल सूत्रों ने बताया कि सोमवार को आरपीएफ के अधिकारी व जवान प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात थे। महाकुंभ स्पेशल को सुरक्षित पास कराने के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो से करीब ढाई बजे महाकुम्भ स्पेशल गाड़ी प्रस्थान करने लगी। एक महिला यात्री चलती गाड़ी से उतरने के दौरान ही प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिर रही थी। इस खतरे को देखते हुए सहायक दारोगा चंद्रभूषण पांडे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरती महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बने गैप में गिरने से बचा लिया। महिला ने बबीता कुमारी पति स्व. विपिन कुमार जहानाबाद स्टेशन के पास गांव की रहने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.