देवरिया, फरवरी 14 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में राम जानकी मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के ग्राम बरेजी के निकट शुक्रवार को सुबह महाकुंभ स्नान हेतु प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में हुआ। बिहार राज्य के गोपालगंज शहर निवासी अनुज तिवारी (55) अपनी फॉर्च्यूनर से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बरेजी के निकट पुल के पहले मोड पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक गाड़ी रोकने का प्रयास करता तब तक फॉर्च्यूनर सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गई। गाड़ी के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और सवार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। घटना में अनुज तिवारी उनके साथी सुधीर सिंह (45), मनोज सिंह (55) और चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.