रुद्रपुर, जनवरी 31 -- प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गए तीर्थयात्रियों का दल शुक्रवार को किच्छा वापस लौट आया। भाजपा नेताओं ने श्रद्धालुओं को फूलमालाओं से स्वागत किया। सोमवार सांय श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गया था। महाकुंभ में भगदड़ के दौरान एक महिला का मृत्यु हो गयी थी। जबकि काफी लोग अपनों से बिछड़ गए थे। शुक्रवार को तीर्थ यात्रियों को दल सकुशल वापस किच्छा लौट आया। तीर्थ यात्रियों को संजीव कुमार सिंह के प्रतिष्ठान पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में संजीव कुमार सिंह, विशाल चौहान, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...