लखनऊ, मार्च 4 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा डॉ. राम मनोहर लोहिया का नाम तो लेती है, लेकिन उनके मूल्यों और आदर्शों से बहुत दूर जा चुकी है। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उन देवताओं में विश्वास नहीं रखती, जिनमें भारत की आस्था जुड़ी हुई है। साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि महाकुंभ में 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए थे। लेकिन एक भी आपराधिक घटना नहीं हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 आयोजन भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें आधी यानी 33 करोड़ आबादी महिलाओं की थी। ये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.