प्रयागराज, फरवरी 23 -- महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पहले प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी के चलते वीकेंड पर रेलवे ने 500 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया, जिनमें 250 स्पेशल ट्रेनें शामिल थीं। सिर्फ रविवार की शाम तक प्रयागराज जंक्शन से 50 स्पेशल ट्रेनों को रवाना किया गया, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान रेलवे ने भीड़ को देखते हुए आपात प्लान की तैयारी कर ली। खुसरोबाग में रेलकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। वहीं, मेन लाइन पर दबाव के कारण रेलवे ने रूटीन की 70 ट्रेनों को अगले पांच दिनों के लिए रद्द करने की घोषणा की है। हालांकि इन ट्रेनों के रद्द करने के पीछे अपरिहार्य कारण बताए गए हैं। प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी और झूंसी स्टेशन सुबह-सुबह से ही यात्रियों से खचाखच भरे रहे। सुबह सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.