नई दिल्ली, जनवरी 29 -- प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मची भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उनसे हालात की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने बीते एक घंटे में दो-दो बार बात की है। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी उनसे बात की है। आपको बता दें कि महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मची भगदड़ में दर्जनों मौत की आशंका है। मौनी अमावस्या के कारण संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। इसी के कारण भगदड़ मच गई। इसके बाद नागा साधुओं के शाही स्नान को फिलहाल रोक दिया गया है। मौनी अमावस्या स्नान के लिए भीड़ इतनी बढ़ी कि लोग सो रहे श्रद्धालुओं पर बैरिकेडिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.