गढ़वा, जनवरी 30 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। महाकुंभ में मंगलवार रात हुए भगदड़ में घायल और मौत की सूचना अहले सुबह ही लोगों तक पहुंच गई। सूचना पाते ही लोग महाकुंभ गए अपने जान पहचान और रिश्तेदारों की खोज खबर लेने लगे। उसी बीच गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, उनकी पत्नी उषा सिंह और साली के भगदड़ में घायल होने की सूचना आग की तरह फैल गई। लोग उनका कुशलक्षेम जाने के लिए परेशान रहे। उसी बीच लोगों को पता चला कि उनका इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घायलों की कुशलता के लिए गायत्री परिवार के सदस्य प्रार्थना कर रहे हैं। उधर जैसे जैसे दिन चढ़ता गया लोग मोबाइल और टीवी से चिपके रहे। भगदड़ से जुड़ी खबरों पर नजर रख रहे थे। साथ ही अपने सगे संबंधियों और परिचितों के बारे में जानकारी हास...