नई दिल्ली, जनवरी 29 -- महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। सैकड़ों लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इससे कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है। मौके पर 20 से ज्या एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। महाकुंभ अस्पताल में करीब 20 लोग लाए गए हैं।कर्नाटक की बेलगांव से आई महिला सरोजनी ने बताया कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ी और खंभा टूटकर गिरने के बाद भगदड मच गई। उनके साथ आए एक बुजुर्ग दंपति की ऑन द स्पाॅट मौत की बात कह रही है। गोंडा के दर्जी कुआं के रहने वाले जोखू लाल ने बताया कि उनके चाचा ननकन (44) की भगदड़ में मौत हो गई है। वे केंद्रीय अस्पताल में शव लेने आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.