रामपुर, जनवरी 24 -- पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर होने वाली रिहर्सल परेड का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। पुलिस कर्मियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने महाकुंभ में अपनी ड्यूटी को बेहतर तरीके से अंजाम देकर जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को एसपी विद्यासागर मिश्र पुलिस लाइन पहुंचे। वहां उन्होंने पहले सप्ताहित परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने 26 जनवरी को लेकर चल रहे परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया। परेड के निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौजूद महिला प्रशिक्षुओ एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चेक किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.