वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 25 -- महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए रोडवेज ने 1200 बसों को रिजर्व कर लिया है। दो हजार से अधिक बसों का संचालन होगा। पूर्वाचल रूट के यात्रियों के लिए बसों का पूरा इंतजाम है। आज से महाकुम्भ के श्रद्धालुओं के लिए शटल बसों में मुफ्त यात्रा होगी। यह सुविधा 28 फरवरी तक मिलेगी। सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर, सूबेदारगंज स्टेशन के पास, प्रयाग स्टेशन के निकट 25-25 शटल बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, आगरा, फतेहपुर, कौशाम्बी रूट से आने वाले श्रद्धालुओं को नेहरू पार्क के पास बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से शटल बसें मिलेंगी। इसी तरह बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ की ओर से यात्रा कर प्रयागराज आ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.