लखनऊ, फरवरी 18 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि महाकुंभ में घोर अव्यवस्था को 'दिव्य भव्य व्यवस्था' का नाम देकर उन तमाम श्रद्धालुओं का अपमान किया गया है जिनकी जान सरकारी 'कुव्यवस्था' ने ले ली हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल (विधानसभा और विधान परिषद) के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार को इस वर्ष दिव्य एवं भव्य महाकुंभ आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। महाकुंभ-2025 में स्वच्छता, सुरक्षा तथा सुव्यवस्था के नये मानक गढ़े हैं। महाकुंभ में आस्था एवं आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सपा मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने राज्य विधान मंडल में राज्यपाल के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.