विशेष संवाददाता, मार्च 2 -- महाकुंभ के भव्य आयोजन से उत्साहित सरकार अब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे की तैयारियों में जुट गई है। सनातन के साथ ही अब बुद्ध सर्किट पर भी फोकस है। केंद्र सरकार ने आगामी एक वर्ष में देश में 50 स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है। इसमें कुशीनगर सहित पांच स्थल उत्तर प्रदेश के होंगे। इसमें तीन स्थल बुद्ध से और दो सनातन से जुड़े स्थान शामिल होंगे। बुद्ध सर्किट में शामिल कुशीनगर को नेपाल स्थित लुम्बिनी की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। पर्यटन क्षेत्र में यूपी बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक लोगों की देश-दुनिया से आमद के बाद अब सरकार की योजना पर्यटकों के ठहरने के स्थल और अन्य सुविधाएं बढ़ाने की है। देशी पर्यटकों के मामले में यूपी लगातार शीर्ष पर बना हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.