फतेहपुर, फरवरी 1 -- फतेहपुर,संवाददाता। मौनी अमावस्या को प्रयागराज महाकुंभ में संगम नोज में बने भगदड़ जैसे हालात में गाजीपुर थाना के फरीदाबाद टिकरी निवासी बुजुर्ग अर्जुन सिंह भी घायल हुए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। टिकरी निवासी 66 वर्षीय अर्जुन सिंह 26 जनवरी को पड़ोसी दंपति कुलदीप सिंह व मंजू के साथ महाकुंभ गए थे। 29 जनवरी की भोर पहर भगदड़ में घायल हो गए थे। कुलदीप ने बताया कि हम सभी सेक्टर 17 में एक संत के आश्रम में रुके थे। 29 जनवरी को भोर वह अर्जुन सिंह के साथ संगम में स्नान करने गया था। स्नान करके लौटते समय भगदड़ में दोनों लोग घायल हो गए थे। अर्जुन सिंह को गंभीर चोट आई थी, उन्हें सेक्टर 17 के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से स्वरूपरानी हास्पिटल रेफर किया गया था। शुक्रवार दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.