महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरवरी महीने में ठंड के कारण भारतीय पर्यटक कम ही नेपाल की पहाड़ियों पर जाते हैं। लेकिन इस बार उलट स्थिति रही। प्रयागराज महाकुंभ के कारण फरवरी महीने में पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी अधिक भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचे। वहीं, विश्व के अन्य देशों से नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। फरवरी में 96,880 पर्यटक नेपाल पहुंचे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या 2024 की इसी अवधि की तुलना में 0.6 प्रतिशत कम है। पिछले वर्ष नेपाल में 97,426 पर्यटक आये थे। बोर्ड के अनुसार कोरोना महामारी से पहले फरवरी 2019 में 102,423 लोग आए थे। इसी अवधि की तुलना में फरवरी की पर्यटन संख्या में 5.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, फरवरी महीने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.