देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने जिले से बड़ी संख्या में लोग गए हैं। आधी रात के बाद महाकुंभ में भगदड़ होने व कई लोगों की जान जाने की सूचना मिली तो उनके परिजनों के होश उड़ गए। अपनों की खोज खबर लेने के लिए रात को ही फोन मिलाने लगे। अपनों से बातचीत होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पूरी रात उनके परिवार के लोगों को नींद नहीं आई। रिश्तेदार भी उनके हाल-चाल जानने को परेशान दिखे। देवरिया शहर के मालती देवी ने बताया कि उनके परिवार के छह लोग अपनी कार से तीन दिन पहले ही मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए गए। उनको भोर में स्नान करने के साथ ही लौटना था। अचानक भगदड़ की सूचना मिली तो हम लोगों की नींद ही उड़ गई। अपने परिवार के लोगों को फोन मिलाने लगे, काफी समय बाद उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.