धनबाद, मार्च 19 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी स्थित पंचम विहार में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री महाकाल महारुद्र महायज्ञ (महाकालेश्वर रुद्र महायज्ञ) को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय 121 महिलाओं व युवतियों ने अपने सिर पर मिट्टी का कलश लेकर कतारबद्ध होकर धार्मिक जयकारे लगाते हुए चल रही थी। यह यात्रा तेतुलमारी रेलवे स्टेशन रोड, सुभाष चौक होते हुए चंन्दौर सूर्य तालाब पहुंची। जहां पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरण कराया। जहां यजमान के रूप डॉ दिलीप महतो अनिल कुमार, नारायण महतो सहित उनकी धर्मपत्नी को वाराणसी से पहुंचे स्वामी नित्यानंद जी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना कराया गया। कलश का यज्ञ स्थल पर आने के बाद पंडितों ने मण्डपध्वज, वेद पूजन, शिव पूजन व ब्राह्मण वरण कराया गया। गुरुवार से रविवार तक रुद्राभिषेक व महाकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.