औरंगाबाद, अगस्त 13 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले वर्ष महाकाल सेवा शिविर के एक सदस्य अशोक कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में महाकाल परिवार के द्वारा पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महाकाल सेवा शिविर के सदस्यों ने बताया कि औरंगाबाद के सोहरैया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की महाकाल सेवा शिविर लगाने के लिए जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में कोडरमा घाटी में मौत हो गई थी। इसकी वजह से वर्ष 2024 में शिविर नहीं लगाया गया था। महाकाल परिवार की तरफ से निर्णय लिया गया कि स्व. अशोक कुमार सिंह की पत्नी को सहायता के रूप में पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए। बुधवार को उनकी पत्नी को राशि से संबंधित एक चेक सौंप दिया गया। इसके साथ ही घटना पर शोक जताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...