रुद्रपुर, जनवरी 30 -- किच्छा, संवाददाता। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे व्यापारी सुनील मिगलानी की रतलाम के निकट हार्ट अटैक से मौत हो गई। 26 जनवरी को किच्छा से श्रद्धालुओं का एक जत्था महाकाल उज्जैन एवं तीर्थ स्थानों के लिए रवाना हुआ था। विजय ट्रेडर्स के स्वामी व विद्या मंदिर के सह प्रबंधक सुनील मिगलानी भी जत्थे शामिल होकर तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए गए थे। महाकाल के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था दूसरे तीर्थ स्थान पर जा रहा था। गुरुवार सुबह तड़के रतलाम के निकट सुनील मिगलानी की तबियत बिगड़ गई। आननफानन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील मिगलानी 65 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। गुरुवार सांय पांच बजे शहर के सत्यपथ धाम में उनका अंतिम संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.