धनबाद, जुलाई 23 -- झरिया, वरीय संवाददाता। पवित्र सावन महीने में बाबा धाम में जल अर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था को प्रस्थान करने का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को झरिया के चौथाई कुल्ही से महिला, पुरुष और श्रद्धालुओं का एक कांवरिया जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने झरिया में मां नीलकंठ वासनी मंदिर और जनता शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव, बोल बम के जय घोष के साथ यात्रा शुरू की। यात्रा प्रारंभ करने से पहले कांवरियों का जत्था बोल बम के गीतों पर नाचते झुमते चल रहा था। साथ में महाकाल की टीम आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर रही थी। महाकाल की टीम द्वारा तांडव नृत्य व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को काफी रोमांचित किया जा रहा था। करीब 45 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल ...